नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Stock Market Today Live 10:12 AM: सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक करीब 2 फीसदी तक टूटे। वहीं बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, BEL, एमएंडएम, एलएंडटी, Eternal, ICICI बैंक और टाइटन समेत कई शेयरों में भी दबाव है। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 भी 1 फीसदी से ज्यादा नीचे हैं। इंडिया VIX करीब 13 फीसदी उछलकर 14 के आसपास पहुंच गया है। NSE पर 2,259 शेयर गिरावट में, जबकि केवल 759 शेयर बढ़त में हैं। Stock Market Today Live 10:10 AM: दलाल स्ट्रीट में सोमवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटकर 73000 के नीचे आ गया। वहीं निफ्टी 50 भी 250 अंक से ज्यादा गिरकर 22,900 के नीचे पहुंच गया। बाजार में इस बिकवाली से बीएसई पर...