नई दिल्ली, मार्च 13 -- Stock Market Today Live 13 March 2:00 PM:शेयर मार्केट में आज भी भूचाल है। सेंसेक्स 1557 से अधिक अंकों का गोता लगाकर 74476 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 519 अंक नीचे 23119 के लेवल पर है। बैंक निफ्टी 2.56 और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 2.19 प्रतिशत गिरा है। निफ्टी मिड कैप में करीब 3 फीसद की गिरावट है। निफ्टी स्मॉल कैप 2.87 पर्सेंट लुढ़का है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी करीब 4 प्रतिशत नीचे है। मेटल इंडेक्स 5 फीसद का गोता लगाया है। आईटी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस, हेल्थ केयर इंडेक्स में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। निफ्टी केमिकल्स, कंज्यूमर ड्यूराबेल्स, मीडिया, पीएएसयू बैंक इंडेक्स 3 फीसद से अधिक लुढ़के हैं। Stock Market Today Live 13 March 1:35 PM:शेयर मार्केट में आज भी भूचाल है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक स...