नई दिल्ली, मई 18 -- Stock Market Today Live 18 May 9:54 AM:शेयर मार्केट आज सप्ताह के पहले ही दिन क्रैश हो गया। सेंसेक्स 1027 अंक टूटकर 74210 पर आ गया है। सेंसेक्स में केवल इन्फोसिस, एयरटेल और टेक महिंद्रा ही हरे निशान पर हैं। टाटा स्टील में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट है। पावर ग्रिड में 4.30 प्रतिशत, स्टेट बैंक में 2.183, ट्रेंट में 2.81, अडानी पोर्ट्स में 2.75 प्रतिशत की गिरावट है। बीएसई पर निवेशकों के एक घंटे से भी कम समय में करीब 8 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। Stock Market Today Live 18 May 9:17 AM: शेयर बाजार में अरज भूचाल है। सेंसेक्स 871 अंक लुढ़ककर 74366 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 261 अंक नीचे 23381 पर आ गया है। बीएसई पर निवेशकों के चंद मिनटों में करीब 5 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। Stock Market Today Live 18 May 9:15 A...