नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Why Stock Market Crashed Today:घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में 2-2 प्रतिशत से अधिक टूट गए। जिसकी वजह से निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये मिनटों में डूब गए। आज सोमवार को सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक की गिरावट के बाद 75937.16 अंक पर खुला था। वहीं, निफ्टी 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 23589.60 अंक पर ओपन हुआ। मार्केट के हर एक सेगमेंट में आज सोमवार के दिन भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 में 2-2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में चर्चित सरकारी कंपनी, आज होगा ऐलान!शेयर बाजार में गिरावट की वजह (Stock Market decline)1-अमेरिका-ईरान वार्ता का असफल होना पाकिस्तान क...