नई दिल्ली, मार्च 20 -- ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब भारतीय शेयर मार्केट पर पूरी तरह दिखने लगा है। लगातार बढ़ते तनाव और महंगे कच्चे तेल के कारण बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीते कुछ हफ्तों में निवेशकों को जबरदस्त नुकसान हुआ है और बाजार में अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है। 27 फरवरी से 19 मार्च तक सेंसेक्स करीब 7,080 अंक टूटकर 81,287 से 74,207 तक आ गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 2,176 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है और बाजार में घबराहट साफ दिखाई दे रही है।Rs.37 लाख करोड़ का भारी नुकसान पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से निवेशकों की संपत्ति को बड़ा झटका लगा है। कुल मिलाकर करीब Rs.37 लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है। सिर्फ गुरुवार को ही करीब Rs.12.87 लाख करोड़ डूब गए। यह गिरावट पिछले दो सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.