नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Stock Market Outlook: घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी आज बुधवार को बढ़त के साथ खुल सकता है। ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत की संभावना का असर आज स्टॉक मार्केट में देखे को मिल सकता है। वहीं, एशियन मार्केट में तेजी और अमेरिका बाजार S&P 500 उछाल के ट्रेंड प्रभाव भी घरेलू बाजार पर दिखेगा। बता दें, इंडियन स्टॉक मार्केट आज एक दिन की छुट्टी के बाद खुल रहा है। 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती की वजह से बीएसई और एनएसई मंगलवार को बंद था। यह भी पढ़ें- सोने का रेट बढ़ा, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कहां तक जाएगा भाव सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स तब 702.68 अंक या फिर 0.91 प्रतिशत की गिरावट के बाद 76847.57 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 207.95 अंक या फिर 0.86 प्रतिशत की गिरावट के ब...