वरीय संवाददाता, मार्च 18 -- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने वर्ष 2026-27 के लिए भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। इन परीक्षाओं में बिहार के सात से आठ लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर कैलेंडर और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कैलेंडर के अनुसार सबसे पहले 16 मार्च को एएसओ ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (पेपर-1) हुई। इसके बाद 31 मार्च को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) टियर-1, सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा और जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। आयोग ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा व सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.