मुख्य संवाददाता, अप्रैल 20 -- केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीआईसी एवं सीबीएन) में हवलदार भर्ती 2025 की पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से हाल ही में एक आरटीआई में सूचना दी गई है कि 7948 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में देशभर में पंजीकृत 36,17,245 अभ्यर्थियों में से लगभग 16.70 लाख ही उपस्थित रहे। साफ है कि तकरीबन 19.47 लाख परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार में औसत उपस्थिति राष्ट्रीय आंकड़ों के तुलना में बेहतर रही। यूपी और बिहार में पंजीकृत 510032 अभ्यर्थियों में से 2,64,366 (51.83 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.