नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- SSC JE Tier 2 Answer Key 2026 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे चरण यानी Tier-2 की 'आंसर-की' और उम्मीदवारों की 'रिस्पॉन्स शीट' आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। वे सभी अभ्यर्थी जो इस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, अब आयोग की नई वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। इस आंसर-की के जारी होने से उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।कैसे डाउनलोड करें SSC JE Tier 2 आंसर-की? आयोग ने उम्मीदवारों के लिए लॉगिन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। अपनी रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए इ...