नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- SSC JE Tier 2 Admit Cards 2026: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे चरण, यानी टियर-2 (Tier-II) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने टियर-1 की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जेई परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। आयोग ने परीक्षा की तारीखों के साथ-साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया है। यह भर्ती अभियान सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जैसे विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में कुल 1731 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.