नई दिल्ली, मार्च 5 -- SSC GD Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आयोग जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों और एडमिट कार्ड से जुड़ी आधिकारिक घोषणा कर सकता है। यह परीक्षा पहले 23 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च में नई समय-सारणी जारी की जा सकती है।स्थगित क्यों हुई परीक्षा? एसएससी ने 17 फरवरी 2026 को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षा टालने की जानकारी दी थी। स्थगन का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, ऐसा मानना है कि अन्य प्रमुख परीक्षाओं (जैसे SSC MTS) के साथ टकराव और केंद्रों के पुनर्गठन के कारण यह फैसला लिया गया। इस भर्ती प्रक्रिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.