नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- SSC GD Constable Result 2026: सुरक्षा बलों में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (ssc) द्वारा आयोजित जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आयोग के आधिकारिक वेब पोर्टल ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट आसानी से देख पाएंगे। इस बड़े भर्ती अभियान के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन के कुल 25,487 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।रिजल्ट के साथ जारी होगी आधिकारिक ...