नई दिल्ली, फरवरी 18 -- SSC GD Constable Exam Postponed : कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, विशेष सुरक्षा बल और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) पदों के लिए आयोजित होने वाली कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2026 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। 23 फरवरी से प्रस्तावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) अब अगले आदेश तक आयोजित नहीं की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी। साथ ही इस परीक्षा के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, यानी अभ्यर्थी अपनी परीक्षा शिफ्ट स्वयं नहीं चुन सकेंगे। गौरतलब है कि एसएससी ने कुछ माह पहले ही अपनी भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को सेल्फ स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी थी। इस नई सुविधा के आने से उम्मीदवारों को आयोग द्वारा आवंटित रैंडम तारीखो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.