SSC GD Constable Exam : स्क्रीन ब्लैंक होने पर बिफरे जीडी भर्ती परीक्षार्थी, 2 दिन में 2500 बिना परीक्षा लौटे
हिन्दुस्तान संवाद, मई 27 -- प्रयागराज में हनुमानगंज के अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय के आई-टेक जोन परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ। सर्वर स्लो होने और परीक्षा अवधि पूरी होने से 24 मिनट पहले कंप्यूटर स्क्रीन ब्लैंक होने से नाराज अभ्यर्थियों ने केंद्र में तोड़फोड़ की और जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया, लेकिन घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। जिसके बाद एसएससी ने इस केंद्र की 26 और 27 मई की परीक्षा को निरस्त कर दी। आई-टेक जोन सेंटर पर मंगलवार को तीनों पालियों में करीब 500-500 अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा निर्धारित थी। पहली पाली में लगभग 495 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.