SSC GD : जीडी कांस्टेबल परीक्षा में अचानक री-स्टार्ट हुआ कंप्यूटर, और फिर स्क्रीन मिररिंग और रिमोट एक्सेस, बड़ा खुलासा
निशि कान्त, अगस्त 5 -- एसएससी कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा-2026 में हुई कथित गड़बड़ी और रिमोट एक्सेस से परीक्षा कराने के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में परीक्षा केंद्र 'जीनियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' के सेंटर सुपरिंटेंडेंट विकास कुमार, आईटी कर्मी मुन्ना राज, वीक्षक संजीत कुमार और अभ्यर्थी मृत्युंजय यादव को नामजद किया गया है। जांच के दौरान चारों की भूमिका सामने आने के बाद सभी को आरोपी बनाया गया। इनमें विकास कुमार पर दलाल के माध्यम से पैसे लेकर परीक्षा में मदद की व्यवस्था करने, संजीत कुमार पर सिस्टम री-स्टार्ट करने तथा आईटी कर्मी मुन्ना राज पर तकनीकी प्रक्रिया में सहयोग देने का आरोप है। चार्जशीट बीएनएस की धारा 112(2) तथा लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की धारा 10(1), 10(3), ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.