नई दिल्ली, मई 22 -- SSC CGL Vacancy 2026 Notification Changes : एसएससी सीजीएल (SSC CGL) 2026 के नोटिफिकेशन में इस बार बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्री और मेंस दोनों ही परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग लागू कर दी गई है। परीक्षार्थियों को अब अनिवार्य रूप से इसी सेक्शनल टाइमिंग की समय सीमा के भीतर ही अपना पेपर हल करना होगा। जिस सेक्शन के लिए जितना टाइम दिया गया है, उसे उसी के भीतर हल करना होगा। 15 मिनट के छोटे समय में मैथ्स और रीजनिंग के सभी प्रश्नों को हल करना एक बहुत मुश्किल काम साबित हो सकता है। इस नए पैटर्न में वही उम्मीदवार सफल हो पाएंगे जिनकी चारों विषयों पर बहुत बेहतरीन पकड़ होगी।एसएससी सीजीएल सेक्शनल टाइमिंग के नियम इस प्रकार हैं: प्री परीक्षा के लिए: मैथ्स , इंग्लिश , रीजनिंग, और जीके के 25-25 प्रश्न हल करने के लिए उम्मीदवारों को प...