नई दिल्ली, जून 4 -- ssc combined hindi translators exam 2025 paper 2 result out : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (ssc) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स एग्जामिनेशन 2025 के पेपर-2 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम के साथ ही उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है जिन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF में सब इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए अगले चरण यानी PET/PST में शामिल होने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि SSC द्वारा पेपर-1 का परिणाम 4 नवंबर 2025 को घोषित किया गया था। उस समय कुल 3642 उम्मीदवारों को पेपर-2 के लिए सफल घोषित किया गया था। इसके बाद 14 दिसंबर 2025 को पेपर-2 का आयोजन कराया गया। पेपर-2 के प्रदर्शन के आधार पर अब उन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है जिन्होंने आवेदन...