मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 23 -- केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, कार्यालयों और विभागों में चयन के लिए होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में महिलाओं की भागीदारी अब भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। महिलाओं के बेहद कम सेलेक्शन के आंकड़े चौंकाते हैं। कर्मचारी चयन आयोग की वर्ष 2024 की आधा दर्जन विभिन्न परीक्षाओं में मध्य क्षेत्र के तहत आने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार की महिलाओं की चयन दर महज चार प्रतिशत से लेकर 27 प्रतिशत के बीच रही है। यह आंकड़े यह दर्शाते हैं कि 'आधी आबादी' की भागीदारी सरकारी नौकरियों में अब भी अधूरी है। एक ओर पुरुष अभ्यर्थी बड़ी संख्या में चयनित हुए, वहीं महिलाएं कई पदों पर नाममात्र ही चयनित हो सकी हैं। अच्छी बात यह है कि चारों बड़ी भर्ती परीक्षाओं एमटीएस, सीएचएसएल, सीजीएल और कांस्टेबल जीडी में 10 से 13 प्रतिशत तक महिलाओं का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.