नई दिल्ली, मार्च 6 -- कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अभ्यर्थियों के चयन के बाद खाली पदों की संख्या कम करने के लिए एक नई व्यवस्था का प्रस्ताव किया है। हाल में जारी एक नोटिस में कहा गया कि प्रस्तावित व्यवस्था का उद्देश्य एसएससी की किसी भी परीक्षा के जरिये अधिकतम रिक्त पदों को भरना, अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और योग्यता-आधारित अवसर प्रदान करना और परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के कारण रिक्त रहे पदों की संख्या को कम करना है। एसएससी केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में भर्ती के लिए बड़े पैमाने पर परीक्षाएं आयोजित करता है। आयोग ने कहा कि यह देखा गया है कि हर साल बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाते हैं क्योंकि अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन (डीवी राउंड) के लिए उपस्थित नहीं होते या चयन के बाद संबंधित विभागों में शामिल नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.