नई दिल्ली, जून 2 -- SSC Exam question: पेपर लीक के मुद्दे के साथ इस पर भी सवाल उठने लगने हैं क‍ि परीक्षाओं में स्‍तरहीन पेपर सेट क‍िए जाते हैं। 31 मई को यूट्यूब पर एक शॉर्ट वीड‍ियो पोस्‍ट क‍िया गया जो वायरल हो चुका है। दो द‍िनों में 2 म‍िल‍ियन से ज्‍यादा लोगों ने इस वीड‍ियो को देखा है। यह वीड‍ियो "@SSCKINGABHINAYSIR" नाम के अकाउंट से पोस्‍ट क‍िया गया है। उसके डिस्क्रिप्‍शन में साफ कर द‍िया गया है क‍ि यह मैथ्‍स के चर्चित टीचर अभिनय का चैनल नहीं है, बल्कि उसने खुद को उनका स्‍टूडेंट बताया है। इस वीडियो में टीचर अभिनय बताते हैं क‍ि SSC कैसे-कैसे स्‍तरहीन सवाल सवाल पूछता है। उन्‍होंने पूरे वीडियो में तीन सवालों का ज‍िक्र क‍िया है। सबसे लंबी एक्‍ट्रेस कौन है? हुमा कुरशी, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण या प्रीति जिंटा? वैलेंटाइन डे क‍िस महीने आता ह...