नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- आईपीएल 2026 का 21वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स अब तक इस टूर्नामेंट में अपराजित रही है और अपने चार में से सभी चार मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चार में एक मुकाबला अपने नाम किया है और रिदम तलाशने की कोशिश में है। यह भी पढ़ें- मम्मी कसम मेरे पास एक ही कैप है, अंगकृष रघुवंशी ने फैंस को दिया जवाब, VIDEOदो फायर पावर के बीच हो रही है भिड़ंत आईपीएल 2026 के लिए जिन दो टीमों में सबसे अधिक फायर पावर दिखाई देता है उनकी भिड़ंत आज खेले जाने वाले मुकाबले में हो रही है। एक तरफ ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी है जो पावरप्ले में ही दूसरी टीमों के गेंदबाजी आक्...