SRH vs PBKS Highlights: कौन जीता कल का मैच? हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर; ऑरेन्ज-पर्पल कैप में बदलाव
नई दिल्ली, मई 6 -- सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ हाईस्कोरिंग मुकाबले में दमदार जीत हासिल की। पंजाब किंग्स की टीम ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और जारी सीजन में लगातार तीसरा मुकाबला गंवाया है। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए, इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम कूपर कॉनली की शतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। कूपर कॉनली ने 59 गेंद में नाबाद 107 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने 57 गेंद में अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया। हालांकि उनकी शतकीय पारी भी पंजाब को जीत नहीं दिला सकी और टीम को 33 रनों से हार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.