गुरुग्राम, मार्च 3 -- गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ रहे एसपीआर (सदर्न पेरिफेरल रोड) पर करीब 14 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करते हुए इस एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 2900 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी। द्वारका एक्सप्रेसवे से वाटिका चौक तक सड़क की लंबाई करीब 8.84 किलोमीटर है। इसके ऊपर 8 लेन की एलिवेटेड रोड बनाने के लिए करीब 1846 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसी तरह वाटिका चौक से लेकर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड की लंबाई करीब 5.1 किलोमीटर है। इसके ऊपर एलिवेटेड रोड निर्माण पर 1065 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.