नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के शनिवार के एपिसोड में एक बार फिर लीला शाह और वसुंधरा कोठारी के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। कॉम्पटिशन में दोनों का एक-एक हाथ बांध दिया जाएगा और क्योंकि दोनों ही टीमों के लोगों को विपरीत टीम के साथी का हाथ बांधना होगा, ऐसे में अनुपमा वसुंधरा और प्रेम लीला का हाथ बांधेगा। दोनों ही सदस्य सामने वाली टीम के कंटेस्टेंट की उम्र का लिहाज करते हुए उनकी सहूलियत के मुताबिक उनका सीधा या उल्टा हाथ बांधेंगे।श्रुति फिर भड़काएगी नफरत की आग प्रेम लीला का उल्टा हाथ बांधेगा ताकि वह सीधे हाथ से काम कर सके, वहीं वसुंधरा की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए अनुपमा उनका सीधा हाथ बांधेगी। मौका पाकर श्रुति एक बार फिर प्रेम को भड़काना और उसके दिल में नफरत का जहर भरना ...