नई दिल्ली, मई 23 -- टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में आगे कुछ धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि श्रुति के झूठे आरोपों से आहत होकर प्रेरणा सुसाइड कर लेगी। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि एक दिन अनुपमा अचानक श्रुति को प्रेम और राही के साथ अपने रेस्त्रां के दरवाजे पर खड़ा देखकर चौंक जाएगी। इससे पहले कि अनुपमा कुछ समझ पाए, श्रुति आकर सीधे उस पर ग्राहक चुराने का आरोप लगा देगी।श्रुति लगाएगी प्रेरणा पर झूठा आरोप श्रुति कहेगी- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई अनुपमा हमारे ग्राहक चुराने की? अनुपमा को कुछ समझ नहीं आएगा यह माजरा क्या है। बात बढ़े उससे पहले अंश वहां प्रेरणा के साथ पहुंच जाएगा और अनु मां को पूरी बात समझाएगा। अंश बताएगा- आपके दोस्त सुधीर जी की टीम पहले इनके (श्रुति के) कैफे मे...