नई दिल्ली, मई 10 -- YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग एपिसोड मदर्स डे के नाम रहने वाला है। इस एपिसोड के लिए माहौल तो रविवार को ही तैयार कर दिया गया है, लेकिन असली एपिसोड सोमवार को प्रसारित होगा। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि विद्या एक कमरे में अकेली बैठी कपड़े सिलने की मशीन पर अपने बेटे अरमान के लिए कुछ सिल रही होगी। इस दौरान वह काफी ज्यादा भावुक होगी और अरमान को याद कर रही होगी।अभिरा को महसूस होगा विद्या का दर्द विद्या मन ही मन कहेगी- आज मदर्स डे है, हर बच्चा अपनी मां के साथ है। बस एक मैं ही अभागन हूं, जो आज के दिन अकेली हूं। इत्तेफाक से दरवाजे पर खड़ी अभिरा यह सब सुन लेगी। उसका दिल पसीज जाएगा और वह एक मां का दर्द साफ महसूस ...