नई दिल्ली, मार्च 30 -- टीवी सीरियल 'अनुपमा' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगा। सोमवार के एपिसोड की आखिर में नए स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि पॉल की पत्नी रोजी अपनी और अपने पति की बेइज्जती का बदला लेने के लिए सारी हदें पार कर देगी। वह अनुपमा की वो नस दबाएगी, जहां तकलीफ सबसे ज्यादा हो। वह अनुपमा की मुंह बोली बेटी जया पर वार करेगी। रोजी जया के स्कूल पहुंचेगी और उससे झूठ बोलेगी कि उसकी अनु मां का एक्सीडेंट हो गया है। जया घबरा जाएगी और रोते हुए रोजी के साथ चल देगी।बदले के लिए जया को किडनैप कर लेगी रोजी जया को किसी अस्पताल ले जाने के बजाय रोजी उसे एक सुनसान खंडहर जैसी जगह पर ले जाएगी। वहां वह उस मासूम बच्ची को एक अंधेरी कोठरी में बंद कर देगी। जया...