नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा, टीना और अर्जुन को सबक सिखाने के बाद दिल्ली एक्सप्लोर करने निकलेगी। अनुपमा की नजर दिवाकर पर पड़ेगी। अनुपमा, दिवाकर को बच्चे के साथ खेलता देख दंग रह जाएगी। अनुपमा कोई भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले दिवाकर का सच जानने की कोशिश करेगी। वह दिवाकर को फॉलो करेगी और उसके पीछे-पीछे जाएगी। वह कोई भी कदम उठाने से पहले ये कन्फर्म करने की कोशिश करेगी कि जो वो सोच रही है वो सच है या नहीं।दिवाकर के पीछे-पीछे जाएगी अनुपमा अनुपमा, दिवाकर के पीछे-पीछे रेस्टोरेंट जा पहुंचेगी। वहां अनुपमा की मुलाकात उस औरत से होगी जिसके बच्चे को उसने बचाया था। वो औरत, अनुपमा को बताएगी कि आज उसके बेटे का बर्थडे है इसलिए वो अपने पति और बेटे के साथ रेस्टोरेंट आई है। उस औरत की बात सुनने के बाद अनुपमा को 440 वॉट का झटका लगेगा।...