नई दिल्ली, मार्च 2 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। पिछले प्रीकैप वीडियो में दिखाया गया था कि प्रार्थना अपने बच्चे के साथ सुसाइड की कोशिश करेगी, लेकिन सवाल यह था कि आखिर प्रार्थना को ऐसा करने पर किसने मजबूर किया? प्रार्थना अपने बच्चे के जन्म के बाद अंश के साथ बहुत खुश थी, पहले भी उसकी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं था जिसकी वजह से उसे ऐसा कदम उठाना पड़े। तो फिर आखिर हुआ क्या? इस सवाल का जवाब हमें अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा।यूं सेलिब्रेट होगा अनुपमा का जन्मदिन सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि प्रार्थना के हॉस्पिटल से डिसचार्ज होने के बाद जब उसे घर लाया जाएगा तो पूरा शाह परिवार बहुत खुशी से इस मौके को सेलिब्रेट करेगा। कोठारी परिवार के सदस्य भी इस दौरान वहीं पर म...