नई दिल्ली, जून 29 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। अनुपमा अपने पोते अंश को सलाखों से पीछे से निकालने के लिए अपनी जान झोंक देगी। दिग्विजय इसमें उसका पूरा साथ देगा। लंबे वक्त से अपनी सास से दुश्मनी माने बैठा प्रेम भी अनुपमा का साथ देगा और उसकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगा। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आपको क्या उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं, इसकी झलक हमें मेकर्स ने नए स्पॉयलर वीडियो में दी है। तो चलिए जानते हैं शो के टॉप अपकमिंग ट्विस्ट। अनुपमा, दिग्विजय और प्रेम किसी सबूत या गवाह की तलाश में वापस उस क्लब में जाएंगे, जहां बच्चे पार्टी के लिए गए थे। अनुपमा सोच तो यह रही होगी कि शायद प्रेम की तरह किसी और ने भी अंश को उस लड़की के साथ दे...