नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अनुपमा जहां कॉम्पटिशन के दौरान मदद का हाथ बढ़ाएगी, वहीं दूसरी तरफ प्रेम हमेशा की तरह जिद और घमंड दिखाएगा। लेकिन इसका नतीजा क्या होगा? फैन थ्योरीज की मानें तो हमेशा की तरह प्रेम को अपने घमंड की वजह से मुंह की खानी पड़ेगी, लेकिन उसके पहले रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर इस सीरियल में कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं। चलिए जानते हैं।लीला-मोटी बा के सामने बड़ा ट्विस्ट टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा का शुक्रवार का एपिसोड दिखाएगा कि टास्क के दौरान सबसे बड़ा ट्विस्ट उस वक्त आएगा, जब सबको पता चलेगा कि इस बार दोनों ही टीमों की बनाई हुई डिशेज जज नहीं, बल्कि विरोधी टीमें चेक करेंगी। अनुपमा बड़ा दिल रखते हुए वसुंधरा कोठारी की बनाई हुई डिश की खूब ता...