नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशानी ने शूटिंग सेट पर इतने नखरे दिखाना शुरू कर दिया है कि हर कोई उससे तंग आने लगा है। क्रू के लोग जब आपस में बातें कर रहे होंगे कि ईशानी के नखरों ने परेशान कर दिया है तो यह बात डायरेक्टर सुन लेगा। अनुपमा डायरेक्टर को समझाएगी कि वो ईशानी के साथ वैसा ही बर्ताव करे जैसा एक एक्टर के साथ किया जाना चाहिए। वो यह बिलकुल ना सोचे कि वो मेरी रिश्तेदार है।ईशानी को सबक सिखाएगी अनु अनुपमा कहेगी कि सभी का वक्त और पैसा जरूरी है, सेट पर नखरा नहीं चलना चाहिए। डायरेक्टर कहेगा कि काश सभी यह बात समझते। डायरेक्टर सेट पर पहु्ंचेगा तो देखेगा कि ईशानी के नाटक खत्म ही नहीं हो रहे हैं, वो उलटा डायरेक्टर पर एटिट्यूड दिखाने लगेगी, जिस पर डायरेक्टर उसे समझाने की कोशिश ...