नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी शॉकिंग रहने वाला है। शनिवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोषू और पाखी के बहकावे में आकर माही एक शॉकिंग ऐलान करेगी। अनुपमा जब अपने घर का जिक्र कर रही होगी और बता रही होगी कि उसने लोन के लिए कागज डाल दिए हैं, तभी अचानक माही आकर उसके सामने खड़ी हो जाएगी। अनुपमा बार-बार पूछेगी कि आखिर क्या बात है? वह क्या कहना चाहती है? इस सवाल के जवाब में माही काफी देर सोचने के बाद एक ऐसी बात कहेगी जिसे सुनकर अनुपमा ही नहीं, वहां मौजूद बाकी लोग भी सन्न रह जाएंगे।अनुपमा करेगी समझाने की कोशिश माही कहेगी कि वह इस कॉम्पटिशन से बैकआउट कर रही है। लीला जब कहेगी कि अगला राउंड शुरू होने वाला है तो माही कहेगी कि अगला राउंड होगा और इसके...