नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का सोमवार का एपिसोड कई ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आने वाला है। कॉम्पटिशन के नए राउंड की शुरुआत एक-दो नहीं बल्कि कई शॉकिंग खुलासों के साथ होगी। उदाहरण के लिए बंकू का 'लव यू जिंदगी कैफे' टीम जॉइन करना और माही का अनु को धोखा देकर प्रेम की टीम में चली जाना। लेकिन असली झटका तो तब लगेगा जब शो का होस्ट अगला टास्क अनाउंस करेगा। इस बार दोनों टीमों को पुराने और पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए खाना बनाना होगा।अनुपमा के हाथ में बड़ा एडवांटेज इस राउंड में अनुपमा के पास एक बड़ा एडवांटेज होगा, क्योंकि वह शुरू से ही सिलबट्टे पर चटनी पीसना और कच्चे बर्तनों का इस्तेमाल करके चूल्हे पर खाना बनाना जैसी चीजें करती रही है। वह याद करेगी कि एक बार उसने प्रेम को भी यह सिखाने की कोशिश की थी, लेकिन तब प्र...