नई दिल्ली, मार्च 17 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा का धैर्य जवाब दे जाएगा और वह अपनी नौकरी जाने का गुस्सा दिग्विजय पर निकाल देगी। अनुपमा सीरियल के न्यू प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा जब घर में दाखिल होगी तो वह देखेगी कि दिग्विजय देरी से आने के लिए बंकु को डांट लगा रहा है, यह बात अनुपमा के बर्दाश्त नहीं होगी और वह दिग्विजय को पांच पन्नों को भाषण सुना डालेगी। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि दिग्विजय गुस्से भरी नजरों से अनुपमा को देखता रहेगा। लेकिन क्या इसका अंजाम अनुपमा को भुगतना पड़ेगा?किस बात पर आएगा अनुपमा को गुस्सा? अनुपमा देखेगी कि बंकु देरी से आया होगा और यह देखकर दिग्विजय का पारा चढ़ जाएगा। वह बंकु से कहेगा, 'यह को...