नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा बड़ी मुश्किल से फूड ब्लॉगर कुणाल को सावी कैफे का रिव्यू करने के लिए राजी कर लेगी। लेकिन मुश्किल तब आएगी जब दिग्विजिय कुणाल के बारे में भली-बुरी बातें कह रहा होगा और कुणाल ये बातें सुन लेगा। वह बातों-बातों में अनुपमा को जता देगा कि उसे सब पता चल चुका है, लेकिन फिर भी अनुपमा के प्यार और उसके खाने से इंप्रेस होकर वह कैफे का पॉजिटिव रिव्यू करेगा। वह जाने से पहले अनुपमा से कहेगा- आपके हाथों में जो स्वाद है वो मां के हाथों की याद दिलाता है।अनुपमा के रेस्त्रां में लगेगी लोगों की लाइन न्यू प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जाने से पहले कुणाल कहेगा- मैं अक्षय तृतीया के दिन आपके लिए एक बहुत अच्...