नई दिल्ली, जून 17 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम अनुपमा के सामने एक ऐसी शर्त रख देगा, जिसे मानने से वह साफ इनकार कर देगी। अनुपमा तो पीछे नहीं हटेगी, लेकिन परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिग्विजय खुद ही माफी मांगने पहुंच जाएगा। दरअसल शाह निवास में प्रेरणा और अंश की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और रस्मों की शुरुआत से पहले अनुपमा शगुन लेकर कोठारी मेंशन पहुंचेगी। वह सभी को इनवाइट करेगी और प्रेम के हाथ में न्यौते का कार्ड रखेगी।अनुपमा के जवाब से होगी सिट्टी-पिट्टी गुम प्रेम हमेशा की तरह यहां भी बदतमीजी करेगा और कार्ड हाथ में लेगा ही नहीं। यह इनविटेशन कार्ड नीचे गिर पड़ेगा, हालांकि सही वक्त पर राही इसे थाम लेगी। अनुपमा कह...