नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा। देखना होगा कि अनुपमा इन मुश्किलों का सामना किस तरह करती है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि अनुपमा के कॉम्पटिशन जीतने में अभी भले ही वक्त है, लेकिन उससे पहले वह जाकर एक बिल्डर से मिलेगी, वही बिल्डर जिसका प्लॉट अनुपमा ने देखा था। वह जहां पर दिग्विजय के साथ पहुंचेगी और यह बिल्डर अनुपमा को इस घर का सपना बेचने की कोशिश करेगा।तोषू मांगेगा अपनी पत्नी किंजल का हक अनुपमा की खुशी का ठिकाना नहीं होगा, वह आंखें बंद करते ही साफ तौर पर अपना सपनों का घर अपने सामने देख पा रही होगी। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि यह राह उसके लिए कितनी म...