नई दिल्ली, फरवरी 9 -- टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड की झलकियों में दिखाया गया है कि अनुपमा और वसुंधरा कोठारी के बीच रिश्ता फिर से उलझने लगा है। अलग-अलग मुद्दों को लेकर दोनों के बीच खटास फिर बढ़ने लगेगी। लेकिन क्या अनुपमा इस बार वसुंधरा कोठारी के साथ अपने रिश्तों को संभाल पाएंगी? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही मिलेगा। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा जब वीडियो कॉल पर शाह निवास बात कर रही होगी तो एक ट्विस्ट आएगा।वसुंधरा को पता चल जाएगी यह बात होगा यह कि परी और राजा खाने की मेज पर सबके साथ बैठे होंगे और उनके माथे पर आटा लगा होगा। अनुपमा जब इसकी वजह पूछेगी कि दोनों बताएंगे कि आज उन्होंने मिलकर खाना बनाया। इत्तेफाकन पीछे से गुजर रही वसुंधरा कोठारी यह सब सुन लेगी और सीधे अनुपमा की तरफ बढ़े...