नई दिल्ली, मार्च 3 -- Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी आगे काफी दिलचस्प होने वाली है और इसका माहौल होली के महाएपिसोड के साथ ही शुरू हो जाएगा। प्रार्थना-अंश की बेटी घर आ चुकी है और शाह परिवार के लोगों ने इस दिन को बहुत ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया। जश्न की दो वजहें थीं, पहला अंश और प्रार्थना का माता-पिता बनना और दूसरा उसी दिन अनुपमा का जन्मदिन होना। लेकिन नए प्रोमो वीडियो में पहले ही दिखाया जा चुका है कि प्रार्थना किसी वजह से सुसाइड की कोशिश करेगी। वह देर रात अपने बच्चे को गोद में लेकर बालकनी से कूद जाएगी।अनुपमा की गोद से बच्ची छीनेगी मोटी बा इसी बीच हालिया नए प्रोमो वीडियो में यह भी दिखाया जा चुका है कि जब कोठारी परिवार पंडित जी से बच्चे की जन्म-पत्रिका बनवाएंगे तो वो एक चौंकाने वाली बात बता देंगे। पंडित जी कहेंगे कि ...