नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अगला एपिसोड महाशिवरात्रि के नाम रहेगा। अनुपमा और हंसमुख शाह के अलावा परिवार के बाकी सदस्य मंदिर जाकर महाशिवरात्रि मनाते नजर आ रहे हैं। नए स्पॉयलर वीडियो में अनुपमा को शिवलिंग का अभिषेक करते दिखाया गया है और बापूजी समेत बाकी सभी लोग पीछे खड़े हुए हैं। लेकिन इसी दौरान अनुपमा पर महादेव की कृपा होगी और उसे मंदिर के बाहर कुछ ऐसा नजर आएगा, जिस पर उसे यकीन नहीं होगा।स्पॉयलर वीडियो में दिखाई गई ये झलकियां अनुपमा को पूजा के दौरान मंदिर के बाहर दिवाकर अपने परिवार के साथ जाता नजर आएगा। उसके साथ उसकी पत्नी और बेटा होगा, अनुपमा को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, वह जाकर आगे देखना चाहेगी...