नई दिल्ली, अगस्त 23 -- सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) में डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 24 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 24 अगस्त 2026 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे शाम 5 बजे तक एसपीएमसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट test.cbexams.com के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। बता दें कि यह भर्ती अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने के लिए की जा रही है। बता दें कि एसपीएमसीआईएल वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाली शेड्यूल 'A' मिनीरत्न कैटेगरी-I की केंद्रीय सरकारी कंपनी है। चलिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए योग्यता क्या है और आवेदन कैसे करेंगे।एसपीएमसीआईएल भर्ती 2026: पदों का ब्योरा SPMCIL भर्ती 2026 के तहत कुल 24 पदों ...