नई दिल्ली, मई 17 -- एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला X6' का फिनाले काफी दमदार रहा। गुल्लू उर्फ कुशल तंवर और कायरा अनु ने यह सीजन जीतकर 20 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली है। तकरीबन चार महीने तक चले इस सीजन में अनु और कुशल की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया। इस सीजन की थीम 'प्यार और पैसा' रखी गई थी। कुशल और अनु की जोड़ी ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। वो अपनी बॉन्डिंग और जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ धीरे-धीरे शो में आगे बढ़ते चले गए।जीतने के बाद कुशल ने जताया आभार सीजन जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कुशल ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। एक्टर ने कहा कि उनकी और अनु की जोड़ी कमाल कर रही थी। कुशल ने कहा कि वो शो जीतने के हकदार थे। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस खूबसूरती से साथ उन्होंने इस सीजन को संभा...