नई दिल्ली, जून 4 -- Split vs Window vs Portable AC: गर्मियों में अब एयर कंडीशनर (AC) के बिना काम चलाना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से लोग बड़ी और भरोसेमंद ब्रांड की AC खरीदना पसंद करते हैं, जिसमें बेहतर कूलिंग के साथ-साथ बिजली की कम खपत भी हो। हालांकि कई लोग सिर्फ 5-स्टार रेटिंग, ब्रांड और कीमत देखकर AC खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में उन्हें उम्मीद के मुताबिक बिजली के बिल में बचत नहीं दिखती, बल्कि कई बार खर्चा और बढ़ जाता है। ऐसे में AC खरीदने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि Split, Window या Portable AC में से कौन सा विकल्प बिजली की खपत और कूलिंग के लिहाज से सबसे बेहतर है?स्प्लिट AC के फायदे सबसे पहले Split AC के बारे में जान लीजिए। आजकल ज्यादातर घरों में यही एसी पाया जाता है और सभी के दिमाग में यही सबसे पहला ऑप्शन आता है। तो स्प्लिट एस...