नई दिल्ली, मार्च 8 -- Delhi Govt Special School Admissions 2026-27: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 12 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्पेशल स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इन स्कूलों में दिव्यांग बच्चों (जैसे दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और बौद्धिक दिव्यांगता वाले बच्चे) के लिए विशेष शिक्षण सहायता और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल 9 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। यह उन अभिभावकों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने बच्चों के लिए समावेशी और विशेषज्ञता वाली शिक्षा की तलाश में हैं।महत्वपूर्ण तारीखें दाखिला प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने ये शेड्यूल जारी किया है: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 9 मार्च 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: ...