नई दिल्ली, जून 12 -- एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने दुनिया का सबसे बड़ा IPO लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। इस आईपीओ के चलते मस्क की दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने से केवल 29 अरब डॉलर दूर हैं। उनकी संपत्ति में रातोंरात 274 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। यह रकम अडानी अंबानी की जीवन भर की कमाई से काफी अधिक है। बता दें दुनिया के करीब 20 देशों की जीडीपी ही 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। कंपनी ने अपने IPO के जरिए 75 अरब डॉलर जुटाए हैं, जो 2019 में सऊदी अरामको के 29.4 अरब डॉलर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देता है। स्पेसएक्स ने 55.56 करोड़ शेयर 135 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर जारी किए हैं। अगर अतिरिक्त शेयर भी पूरी तरह बिक जाते हैं, तो यह IPO 86 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।1.77 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा स्पेसएक्स का वैल्यूएशन IPO प्राइस के आधार पर SpaceX का मार्केट कैप ...