नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- लोकसभा में तीनों बिलों के प्रस्ताव के बाद विपक्ष का विरोध जारी है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा का बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दे। वहीं, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी मांग उठाई थी कि ओबीसी और मुसलमान महिलाओं को आरक्षण में शामिल कर लेना चाहिए।अखिलेश यादव के आरोप गुरुवार को सदन की सुनवाई के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाए थे कि सरकार जनगणना नहीं कराना चाहती है। वहीं, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की मांग थी कि OBC यानी अन्य पिछड़ा वर्ग और मुसलमान महिलाओं को भी आरक्षण में शामिल किया जाना चाहिए। इसपर शाह ने कहा है कि सपा चाहे तो सारे टिकट मुसलमानों को दे दे।अमित शाह का जवाब शाह ने कहा, 'सदन की कार्यवाही को पूरा देश देख रहा है। कुछ स्टेटमेंट्स ऐसे द...