कटनी, अगस्त 21 -- मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। जमीन सौदे में की गई जांच के बाद गुरुवार को उन पर धोखाधड़ी, पद के दुरुपयोग और आपराधिक सांठगांठ के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि कन्हवारा की जमीन के कथित सौदे में CSP नेहा पच्चीसिया और तत्कालीन कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्यवाही भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत पर जबलपुर जोन के निर्देशानुसार कुठला थाने में की गई है। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में साक्ष्यों के आधार पर होगी। यह भी पढ़ें- MP में स्वाइल फ्लू की दस्तक, महिला की मौत; परिजन...