SP की कुर्सी पर दरोगा की बहू की रील, फिर माफी.. हजारों फॉलोअर वाला इंस्टा अकाउंट भी गायब
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का एक रील खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ऑडिटोरियम में रील बनाना एक दरोगा की बहू पर भारी पड़ गया। एसपी की कुर्सी पर बैठकर बनाई गई कुछ सेकेंड की रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामला बढ़ने पर महिला ने पहले वीडियो हटाया, फिर करीब 16 हजार फॉलोअर्स वाला अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया। इसके बाद हाथ जोड़कर सार्वजनिक माफीनामा जारी किया। 30 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ऑडिटोरियम में दिबियापुर में तैनात एक उपनिरीक्षक समेत चार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे। समारोह समाप्त होने और अधिकांश लोगों के जाने के बाद उपनिरीक्षक की बहू एसपी की कुर्सी तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.