SP ऑफिस में जहर खाकर पहुंचा शख्स, हो गई मौत; MP में बड़ा कांड
ग्वालियर, अगस्त 17 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब लक्ष्मीगंज निवासी राजेश किरार ने कथित तौर पर जहरीली चीज खाकर एस ऑफिस पहुंच गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह परिसर में गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे इलाज के लिए एक हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, राजेश किरार सोमवार को किसी मामले के संबंध में अपनी बात रखने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा था। वह कार्यालय परिसर में मौजूद था। उसने कहा कि उसने 15 मिनट पहले जहर खा लिया है। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते वह परिसर में गिर पड़ा। राजेश की हालत बिगड़ते देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हुए। पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.